दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया रुद्रांश का जन्मदिन!
माँझी प्रखंड के गोबरही गांव निवासी अनिल सिंह के पोते का उत्सवपूर्ण आयोजन!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के माँझी प्रखंड अंतर्गत गोबरही पंचायत स्थित गोबरही गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के पोते एवं दीपक कुमार सिंह के पुत्र रुद्रांश कुमार का पांचवां जन्मदिन 31 जुलाई को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित एप्पल ट्री रेसिडेंस में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, विकासपुरी मंडल प्रभारी संजय झा, डॉ. नगेंद्र कुमार सिंह, आशीर्वाद नर्सिंग होम के डॉ. पी. एस. तोमर, श्री छोटे सिंह, श्री पुण्यदेव सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत कर बच्चे को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रुद्रांश के दादा अनिल कुमार सिंह एवं चाचा राजेश कुमार सिंह दोनों ही दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। इस विशेष अवसर पर परिवार एवं इष्टमित्रों के साथ-साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बच्चे के सुखद भविष्य की कामना की।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्वादिष्ट व्यंजनों और उल्लासपूर्ण वातावरण ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।