सुमित्रा देवी का श्राद्ध कार्यक्रम सम्पन्न, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत में स्वर्गीय राम छविला सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी के श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र और समाजसेवी अशोक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनके माता-पिता के आशीर्वाद से ही सभी भाई जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पांचों भाई मिलिट्री में सेवा दे चुके हैं और एक पुत्र वर्तमान में भी सेना के जवान के रूप में देश के विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित है।
इस दौरान एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा इनायतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह जितेंद्र सिंह ने भी सुमित्रा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
इस मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य स्वामी नाथ सिंह, उपेन्द्र सिंह, मुखिया प्रत्याशी पिंटू सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

