महागठबंधन के खिलाफ आक्रोश, माँझी में एनडीए नेताओं का विरोध प्रदर्शन
सारण (बिहार): महागठबंधन के नेताओं द्वारा कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता को गाली देने की घटना से आक्रोशित एनडीए कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मांझी प्रखंड मुख्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महागठबंधन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता हेम नारायण सिंह, राणा प्रताप सिंह, पंकज सिंह, धर्मेन्द्र सिंह समाज, मनोज प्रसाद, प्यारे अंगद तथा जदयू नेता अनु खान ने किया। नेताओं ने कहा कि इस तरह की असंवेदनशील और अमर्यादित टिप्पणी से जनता का मन आहत हुआ है और आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता महागठबंधन को करारा जवाब देगी।
नेताओं ने यह भी कहा कि एनडीए का प्रस्तावित बिहार बंद जनता का आंदोलन होगा और लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और जनता से अपील की कि वे इस मुद्दे पर एकजुट होकर प्रतिक्रिया दें।

