ब्रेकिंग न्यूज़: पांच बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: जिले के माँझी नगर पँचायत के वार्ड संख्या 9 के पार्षद राजा बाबू ठाकुर पाँच बोतल अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टेज) के साथ गिरफ्तार। माँझी थाना में पदस्थापित एएसआई राम सागर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शुक्रवार को कंचनपुर से किया गिरफ्तार। माँझी के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने दी मामले की जानकारी। वार्ड पार्षद की गिरफ्तारी मामले में प्राथमिकी दर्ज।