पिकनिक को लेकर रामघाट पर नव आगन्तुक जल जहाज (क्रूज) का रहा जलवा ही जलवा!
सारण (बिहार): नव वर्ष के शुभारंभ पर माँझी के राम घाट पर इस बार पिकनिक मनाने वालो की भीड़ तो ना के बराबर रही, वही सरयु नदी में चल रही नव आगंतुक लग्जरी बोट का रहा जलवा ही जलवा।
नये साल को सेलिब्रेट करने माँझी के राम घाट पहुचे हजारो लोगों ने सरयू नदी में चल रही लग्जरी बोट के सफर का आनंद उठाया। विगत दिनों महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा क्रूज़ (जहाज) का उद्घाटन किया किया था, जिसको लेकर माँझी के लोगों में काफी उत्साह देखा गया था। वहीं आज सोमवार को 2024 के आगमन पर क्रूज़ (जहाज) पर यात्रा करने के लिए दूर-दराज से सैकड़ो लोग पहुँचे हुए थे।
वहीं रिविलगंज से रामघाट पर आए उदय सिंह ने बताया कि मांझी राम घाट टूरिज्म सेन्टर के रुप में दिखने लगा है। आज काफी महिलाओं व पुरुषों और छात्र छात्राओं की भीड़ घूमने के लिए आए हुए थे। साथ ही क्रूज़ जहाज के मालिक कुमार आनंद ने बताया कि बिहार में पहली बार पटना से बाल्मीकि नगर तक क्रूज़ चल रही है। अभी सरकार द्वारा नदी के पानी का सर्वेक्षण किया जा रहा है। अभी अयोध्या जाने में बहुत सी कठिनाइयां है। उक्त मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।