सारण: विशाल अजगर देख क्षेत्र में हड़कंप!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड क्षेत्र के जैतपुर गांव स्थित नन्दलाल सिंह कॉलेज से पिपरहिया जाने वाली सड़क के मध्य स्थित खंधा चवर में धान की खेत में एक विशाल अजगर मिला है। अजगर देख खेत मे काम कर रहे लोग भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी व भू मालिक, जैतपुर गांव निवासी पुष्पक तिवारी, ने बताया कि विगत दस दिन पहले यह अजगर मेरे धान के खेत मे कटनी करने आये मजदूरों को दिखाई दिया था, जिसे देख कर मजदूर धान की कटनी छोड़ भाग खड़े हुए थे। आज जब हम लोग खेत मे गए तो देखा गया कि अजगर सांप उसी जगह बैठा हुआ है। इसकी लम्बाई करीब चार पांच फीट की है। खेत मे पुनः अजगर को देख बधार में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दिया है। समाचार लिखे जाने तक अजगर अभी भी खेत मे पड़ा हुआ है।