मुबारकपुर में 20 एकड़ से अधिक भूमि से जल निकासी हेतु किसानों ने सरकार से लगाई गुहार।
सारण (बिहार) संवाददाता नीतेश सिंह: माँझी के मुबारकपुर पंचायत स्थित कोडर के किसानों की 20 एकड़ से अधिक भूमि जलमग्न है। इससे जल निकासी हेतु किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है। प्रभावित किसानों का कहना है कि समय रहते जलनिकासी की ब्यवस्था नही की गई तो उक्त कृषियोग्य भूमि पर रबी फसल की बुआई सम्भव नही हो सकेगी। रबी की समय से बुआई नही होने पर किसान भुखमरी के शिकार हो जाएंगे। किसानों के आग्रह पर जलजमाव स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह ने बताया कि कोडर गांव के अधिकांश लोग किसान हैं तथा खेती ही इनकी आजीविका का मुख्य साधन है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने तथा प्रभावित किसानों की समस्या का निष्पादन करने का आग्रह किया है।