अपराध की योजना बना रहे चार अपराध कर्मियों को दाउदपुर पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार!
संवाददाता: वीरेश सिंह
सारण (बिहार): अपराध की योजना बना रहे चार अपराध कर्मियों को दाउदपुर थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल तथा एक बाइक के साथ साथ एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की मंगलवार की देर रात दाउदपुर थाना पुलिस रात्रि गस्ती के लिए निकली थी। इसी दौरान दाउदपुर थाना से पूरब छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर स्थित बनवार फ्लाई ओवरब्रिज पर एक बाइक लगाकर चार अपराध कर्मी खड़े दिखे। वे हथियार के बल पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस गश्ती टीम को देख कर अपराध कर्मी भागने लगे। हालाँकि पुलिस ने खदेड़कर चारो अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए रोहित कुमार के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराध कर्मियों में मांझी थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी शिवनाथ राम के पुत्र प्रदीप राम, राजकिशोर राम के पुत्र अनुज कुमार तथा रोहित राम एवम रामेश्वर राम के पुत्र सुरेंद्र राम बताए जाते है। पुलिस गिरफ्तार अपराध कर्मियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। गस्ती दल में एसआई बीरेंद्र सिंह समेत पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद थे।