ब्रेकिंग न्यूज़: बोलेरो ट्रक में भिड़ंत, इंटर परीक्षा के जा रही 9 लड़कियां घायल!
हिन्दी रोजाना
सारण (बिहार): सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी चौराहे पर ही एक अनियंत्रित बोलेरो व ट्रक में जोरदार भिंडत हो गई, जिसमें बोलेरो सवार 9 लड़कियां घायल हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। और आप पास के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल लड़कियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घायल लड़कियां इंटर का परीक्षा देने सिवान जा रही थी।