जदयू महिला प्रकोष्ठ की संपर्क यात्रा पहुंची माँझी!
सारण (बिहार): जदयू महिला प्रकोष्ठ की नारी शक्ति रथ संपर्क यात्रा बृहस्पतिवार को सारण पहुंची। यहां पर जदयू प्रकोष्ठ की महिला पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा महिला उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
नगर पंचायत मांझी उत्तर टोला पंचायत भवन परिसर में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला उत्थान के लिए किए जा रहे विभिन्न योजनाओं को बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना, महिला विकास, जीविका सहित विभिन्न कार्यों को गिनाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है, जिससे अब महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
महिला आरक्षण और महिला कुरियर रोटेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 20साल पहले क्या थी बिहार की हालत महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं। डर लगता था। जब से बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने है, तब से पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला। प्रदेश अध्यक्षा द्वारा सैकड़ों लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कुसुम देवी, उषा सिंहा, पूजा शर्मा, अनीता मिश्रा, रेणुका कुशवाहा, शोभा देवी, राजकुमारी विभु, लालमुनि देवी, कुमारी गुड्डी जायसवाल, कुसुम रानी, शकीला बानो, चांदनी सिंह, रिंकी देवी, स्वेता कुमारी सहित पूर्व मंत्री गौतम सिंह, जिला जदयू के जिला अध्यक्ष आफताब आलम, प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अली, पूर्व प्रमुख राम किसुन सिंह आदि के साथ सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।