ब्रेकिंग न्यूज: 26/12/2024 (वृहस्पतिवार)
1. हुसैनगंज (हसनपुरा) थाना क्षेत्र के फलदुधिया गांव में अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर अधेड़ की मौत. मृत अधेड़ की पहचान उक्त गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी!
2. पटना - अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वाले बिहार के ढाई हजार से ऊपर मोस्ट वांटेड अपराधियों की संपत्ति होगी जप्त. राज्य क़े डीजीपी विनय कुमार ने राज्य के सभी थानों को कम से कम दो अपराधियों को चिन्हित करने का दिया है निर्देश!
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 4 जनवरी को ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर पेश की जाएगी।
4.सारण जिले के माँझी नगर पँचायत स्थित पँचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित जदयू महिला प्रकोष्ठ के सम्मेलन में महिला नेत्रियों के मध्य मंच पर पहुंचे बिहार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह।
5. पटना के गर्दनीबाग में BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर जहां अभ्यर्थी पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। बुधवार को सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह खबर देख देर रात करीब 10 बजे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव फिर से धरनास्थल पर पहुंच गए और अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठ गए।
6. माँझी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने जलालपुर ब्लॉक के अशोकनगर में पदयात्रा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्साह और उमंग दिख रहा है माँझी की जनता का मैं सदा ऋणी रहूंगा।
7. मथुरा मान मंदिर बरसाना से भाकियू हलधर के लिए एक बड़ी ब्रेकिंग खबर:-
1.राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डा. शैलेश गिरि बताया कि 29 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को नियत समय ठीक 11:30 बजे सभी को कार्यक्रम " हाल मधुरा बरसाना" में पहुंना अति आवश्यक।
2.ठा. धीरेन्द्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि होंगे और मा. धीरेन्द्र सोलंकी जी जिला अध्यक्ष- मधुरा के लिए युगल किशोर सिंह को जिला अध्यक्ष-मथुरा की घोषणा करेंगे।
3. सख्ती के साथ यूपी के सभी जिला अध्यक्षों प्रदेश पदाधिकारियों तथा राष्टीय को पहुंचना अनिवार्य है।
4.अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी गण व प्रदेश अध्यक्ष यूपी विशिष्ट अतिथि की श्रेणी में होंगे।
5. डा. शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी ने बताया कि उस दिन मैं मान मंदिर बरसाना में राधेकृष्ण का दर्शन कर बिहार- झारखंड प्रदेश के किसान मजदूर और बेरोजगारों के समस्या समधान हेतु शक्ति प्राप्त करने के पश्चात बिहार और झारखंड प्रदेश का दौरा के कार्यक्रम बनायेगें।
8.पूर्व PM मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया है।_