चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखण्ड एक चोरी की बाइक सहित एक युवक हुआ गिरफ्तार! माँझी थाना के द्वारा वाहन जांच अभियान में पकड़ा गया युवक।
इस संबंध में बताया जाता है कि माँझी थाना में पदस्थापित पुअनि शिवजी प्रसाद गुप्ता बुधवार की रात सुजीत कुमार एवं महिला 1355 खुशबु कुमारी के साथ सरकारी वाहन से रात्रि गस्ती पर वाहन जाँच पर थे। इसी दौरान वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार घोरहट शिव मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर उचित रौशनी में वाहन जाँच जारी था। इसी वाहन जाँच के क्रम में ताजपुर के तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया, उसे सशस्त्र बल के सहयोग से रुकने का इशारा किया गया। इस पर मोटर वहीं 20 मीटर दुरी से ही मोटर साईकिल घुमा कर भागने का प्रयास किया, पर उसे सशस्त्र बल के द्वारा दौड़कर पकड़ा गया एवं उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम जुगनू यादव उम्र 29 वर्ष पे० रामनाथ यादव सा० मांझी चैनपुर थाना मांझी जिला सारण बताया। वहीं सख्ती से पूछताछ किया गया तो उसने बाइक चोरी किया हुआ बताया। लाल काला रंग के हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिल जिसके पंजी० सं० के स्थान पर सिर्फ BR04Z अंकित को साथ के सशस्त्र बल के समक्ष विधिवत जप्ती सूचि तैयार किया।। चोरी का मोटर साईकिल इस्तेमाल करने एवं मोटर साईकिल के पंजी० सं० के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ाए व्यक्ति जुगनू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त पर अगले कार्रवाई करने के लिए पुलिस जुट गई है।