प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लगा कर सैर पर निकले सदस्य! इधर राजनैतिक सरगर्मी हुई तेज!
हिन्दी रोजाना संवाददाता वीरेश सिंह
सारण (बिहार): जिले के माँझी की प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख की कुर्सी अब अस्थाई नहीं रही क्योंकि अब मांझी प्रखंड प्रमुख कमला देवी तथा उपप्रमुख मनोज सिंह के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव प्रखंड में गम गामी तेज हो चुकी है। वही हुए माँझी के बीडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि इस विषय पर आठ जनवरी को एक बैठक होगी व इस पर चर्चा होगी। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के उपरांत ही मतदान की तिथि निर्धारित की जाएगी। हालांकि इसको लेकर माँझी में राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है।
उधर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर इस कड़ाके की ठंड के बीच जिले के माँझी प्रखंड में राजनीतिक सरगर्मी परवान पर है। बताया जाता है कि इस राजनीतिक गहमा गहमी के बीच दोनों गुट अपने-अपने समर्थकों के साथ भूमिगत हो गए हैं। वहीं एक गुट के समर्थकों के पश्चिम बंगाल रवाना होने तथा दूसरे गुट के सदस्यों के नेपाल में भूमिगत होने की चर्चा जोरों पर है।
लोगो की मानें तो प्रमुख गुट का नेतृत्व वर्तमान प्रखण्ड प्रमुख कमला देवी के पुत्र राजेश कुमार स्वयं कर रहे हैं तो दूसरे गुट का नेतृत्व महम्मदपुर पँचायत की समिति सदस्या ललिता देवी के पति संतोष कुमार सम्हाल नजर आ रहे हैं। दोनों गुट अपने समर्थकों के बलबूते अपनी अपनी जीत के लगातार दावे करते रहे हैं।
इसी बीच जानकारी मिल रही है कि वर्तमान प्रखण्ड प्रमुख गुट की ओर से एक फोटो वायरल किया गया है जिसमें 22 समिति सदस्य विक्ट्री का इशारा करते दिख रहे हैं। उधर कथित विपक्षी गुट 19 सदस्यों के साथ बहुमत का आंकड़ा जुटा लेने का भी दावा कर रहा है। इस राजनीतिक रस्साकस्सी के बीच लगभग तीस समिति सदस्य कीमती लक्जरी वाहनों पर सवार होकर अलग अलग शहरों का भ्रमण करने के साथ साथ मनपसन्द जायकेदार व्यंजन का भी लुत्फ भी उठा रहे हैं। 34 सदस्यीय माँझी प्रखंड पँचायत समिति में दोनों गुट अपने समर्थक सदस्यों के इजाफे के लिए तरह तरह के राजनीतिक व कूटनीतिक हथकंडे अपना रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के बैठक के बाद क्या निर्णय आता है।