पचास साल की प्रेम यात्रा का जश्न: पूर्व मुखिया विजय सिंह और ज्ञांति देवी ने ताजपुर में रचाई नई इबारत!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड स्थित ताजपुर पँचायत के पूर्व मुखिया विजय सिंह एवम ज्ञांति देवी की शादी की 50 वीं वर्षगांठ ताजपुर स्थित उनके आवासीय परिसर में रविवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मुखिया दम्पत्ति ने फूलों एवम रंग बिरंगी रौशनी से सजे मंच पर अतिथियों एवम खास परिजनों की उपस्थिति में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर तथा तलवार से केक काटकर एक दूसरे को नई पारी की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में मौजूद सैकड़ों गणमान्य लोगों ने पूर्व मुखिया दम्पत्ति को फूलों का गुलदस्ता आदि भेंट सामग्री प्रदान कर उन्हें शेष व सुखद जीवन की ढेरों शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एक प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया।
इससे पहले पूर्व मुखिया श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में आगत अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। समारोह में मौजूद नेताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान सामाजिक एवम विपरीत पर्यावरणीय परिवेश में शादी की 50 वीं वर्षगांठ मनाने का मौका सौभाग्यशाली दम्पत्ति को ही मिल पाता है। वक्ताओं ने सुखद एवम स्वस्थ जीवन की कामना की।
समारोह को सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, वरिष्ठ राजद नेता सुधांशू रंजन, हेम नारायण सिंह, मुन्ना सिंह भवानी, उदय शंकर सिंह, प्रो ओम प्रकाश सिंह, धड़ाका सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष क्रमशः नागेन्द्र तथा विजय प्रताप उर्फ चुन्नू सिंह, जिप सदस्य फूल सिंह, मुखिया मनीष कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह एवम धर्मेन्द्र सिंह समाज, प्रो शिवाजी सिंह, उप प्रमुख मनोज सिंह, पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिंह, बिजेन्द्र तिवारी, निरंजन सिंह तथा उद्योगपति धर्मेन्द्र सिंह समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर कलकत्ता से पधारी म्यूजिक टीम ने अपनी कर्ण प्रिय व सुमधुर गीतों से समारोह को यादगार व मनमोहक बना दिया।