दो पलानी नुमा घर जल कर राख! लाखों की संपत्ति नष्ट!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी थाना क्षेत्र के गौरी के टोला के समीप स्थित मछमड़वा पुल के पास बने दो पलानी नुमा घर में शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दिए जाने के कारण उसमें रखा गया लगभग एक लाख से अधिक का सामान चलकर राख हो गया। वही पलानी में बांध कर रखे गए मवेशी जलने से बाल-बाल बच गए।
गृह स्वामी द्वारिका बीन एवं रामायण बीन ने बताया कि वे अपनी पलानी के समीप नए घर का निर्माण करा रहे हैं। गुरुवार की रात वे लोग सो रहे थे तभी रात के लगभग दो ढाई बजे आग की उठ रही लपटों से उनकी नींद खुल गई और देखा कि पलानी धू धू कर जल रहा है। उनलोगों ने आग लगाकर भाग रहे तीन लोगों को भागते भी देखा। बाद में शोर मचाए जाने पर लोग जुटे तबतक पलानी पूरी तरह जल चुका था तथा घर में रखा अनाज कपड़ा व नगद आदि सबकुछ जलकर राख हो गया। यह संयोग ही ही रहा कि मवेशियों का रस्सी जल गया और वे भाग निकले। अन्यथा मवेशी भी जल जाते।