झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव व युवा नेता अजय सिंह का बंगरा में हुआ गर्मजोशी के साथ स्वागत!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव व युवा नेता अजय सिंह के बुधवार को मांझी प्रखंड के बंगरा गांव में पहुंचने पर पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह के नेतृत्व फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज व देश को जोड़ने की राजनीति करती रही है जबकि भाजपा तोड़ने की राजनीति करती है।
उन्होंने कहा कि आज देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है मगर केन्द्र सरकार केवल टैक्स वसूली करने व सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेचकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में ब्यस्त व मस्त है। उसे देश की जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नही है। विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी गांवों में बसती है। जब गांवों का विकास होगा तभी देश का भी विकास होगा। श्री सिंह ने कहा कि कर्नाटक के सम्पन्न चुनाव के बाद से मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में वर्तमान केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बिहार की जनता से एकजुट होने की उन्होंने अपील की।
उन्होंने कहा कि युवाओं में वह ताकत है कि तानाशाही वाली सरकार को सबक सीखा सकते हैं। बिहार में बढ़ते अपराध के सवाल पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाने का सुझाव दिया। श्री सिंह ने अपनी जन्मभूमि बंगरा के सर्वांगीण विकास के लिए लोगो से एकमत होकर उसका खाका तैयार करने की अपील की।
मौके पर कांग्रेस के सारण जिला महासचिव जागा सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, गुप्तेश्वर गिरी, उमेश सिंह, दीपक महतो, वदिलीप पोद्दार, देवेन्द्र सिंह, विनय दुबे, ईश्वर दयाल सिंह, रवींद्र सिंह तथा बैजनाथ दुबे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद थे।