👌 गुरुवर साथ ही रहना! 👌
(गीतिका में चयनित श्रेष्ठ काव्य!)
✍️ मनीषा अग्रवाल
थाम लेना हाथ गुरुवर साथ ही रहना।
सीख देना आप सुंदर संग ही चलना।।
छंद का हम ज्ञान लेते नित्य पढ़ना है ,
भाव को हम शुद्ध रखते ध्यान है रखना।
गुरु लगे न्यारे सभी कैसे करूॅं वंदन।
ज्ञान के भंडार हैं सर पे तिलक करना।
बोल मीठे आपके लगते सदा प्यारे।
प्रीत रखकर सीखते बालक अभी पढ़ना।
✍️
मनीषा अग्रवाल