सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन!
हिन्दी रोजाना
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: माँझी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुधैला से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा फूल माला पहना कर किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते। उनकी जरूरत समाज के मार्गदर्शक के रूप में हमेशा बनी रहती है। शिक्षक सेवानिवृत्त होने के बाद भी अपने शिष्यों के लिए हमेशा आदर्श होते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह प्राथमिक शिक्षक संघ सारण के उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी संजय कुमार ने उनके गंभीर और सहनशील व्यक्तित्व की सराहना की। समारोह को मुरलीधर सिंह, पप्पू सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान विद्यालय की ओर से अंग वस्त्र व विभिन्न उपहार देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।
मौके पर सरपंच शिवजी सिंह, विद्यालय के शिक्षक राजू कुमार गुप्ता, अमरनाथ सिंह, अजमल हुसैन, कुमारी विनीता सिंह, रूपम, हुस्ना नाजनीन, नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, कुमारी प्रिया, मंजुला कुमारी सिंह आदि मौजूद थे।