ग्रामीण अभिनंदन समारोह में सम्मानित किए गए सांसद और ग्रामीण!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत के झाखड़ा मध्य विधालय परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का ग्रामीण अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान माँझी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख राम किसुन सिंह ने शराव को लेकर एक गीत गाकर लोगों को भावुक कर दिया गया। वहीं महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में विकास प्रगति पर है। पूरे विश्व में मोदी का डंका बज रहा है। यह मेरा नागरिक अभिनन्दन नहीं है, यह हमारे क्षेत्र के लोगों का नागरिक अभिनन्दन है। वहीं जदयू नेता कमलेश सिंह ने ग्रामीणों के तरफ झखडा से टोला से झखडा काली स्थान तक सड़क निर्माण के साथ एक गेट का भी मांग सांसद के समक्ष रखा। सांसद द्वारा यह मांग पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा शाल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सांसद द्वारा गणमान्य लोगों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त मौके पर लोजपा नेता रौशन कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख राम किसुन सिंह, विजय सिंह, पूर्व प्राचार्य जनार्दन सिंह, अवधेश सिंह, अरूण सिंह, विनोद सिंह, धर्मेन्द्र सिंह समाज, निरंजन सिंह के साथ सैकड़ो लोग मौजूद थे।