लोकमंगल के कामना के साथ मुखिया ने किया रुद्राभिषेक!
सारण (बिहार): सावन मास के पहले सोमवारी को सुखद सर्वार्थ सिद्धि विशेष योग में माँझी प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत बरेजा के मुखिया ने बरेजा स्थित रिकनेश्वर महादेव शिव मंदिर में भोलेनाथ को बेल पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद दूध, एवं फल के रस से रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक व हवन कर देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल की कामना की।सावन मास के प्रथम दिन मुखिया राजेश पाण्डेय ने पंचायत के एवं सभी नागरिकों के जीवन में बाबा भोलेनाथ से सुख, समृद्धि की प्रार्थना की कामना की। उन्होंने भगवान शंकर की विशेष आराधना कर चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही।