सर्वदेव प्रसाद तिवारी की पुण्य स्मृति पर लगा हेल्थ कैंप! निः शुल्क जांच कर दवा आदि वितरित!
सारण (बिहार): पंडित स्वर्गीय सर्वदेव प्रसाद तिवारी की पुण्य स्मृति में माँझी प्रखण्ड क्षेत्र के बरेजा में पूर्व की भांति इस वर्ष भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का विधिवत्त उद्घाटन मुख्य अतिथि जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर परमेंद्र कुमार बाजपेई द्वारा दीप प्रज्वलित कर वेद मित्रों के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज गंगा दशहरा का शुभ अवसर है। आज पितरों को याद करने का दिन है। इस मौके पर इस तरह का आयोजन करना बहुत ही पूण्यवान लोगों को ऐसा मौका मिलता है। डॉक्टर वाजपेई ने सारण जिला के ऊपर विधिवत प्रकाश डाला। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भी उन्होंने बहुत जोर दिया। इस अवसर पर करीब सैकड़ो की संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।
शिविर में योगदान करने वाले चिकित्सकों में डॉक्टर प्रमोद तिवारी सर्जन, डॉक्टर अनुराग मिश्रा (डीएम लखनऊ) डॉक्टर अनुराग तिवारी (मुंबई), डॉक्टर रिचा प्रियंवदा (स्त्री रोग विशेषज्ञ लखनऊ), फिजिशियन डॉक्टर शशिकांत तिवारी, दंत चिकित्सक डॉक्टर कुंदन आर्य एवं पटना के नेत्र चिकित्सा डॉक्टर सुनील कुमार के साथ उनके टीम के सदस्यों की भी सराहनीय भूमिका रही। शिविर में मरीजों का रक्त जांच निशुल्क की गई।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय तिवारी एक प्रख्यात शिक्षाविद थे, जिन्होंने अपने गांव बरेजा में माध्यमिक विद्यालय का स्थापना की थी तथा किसान आंदोलन में भी उनकी अहम भूमिका थी। आयोजक के रुप में मूख्य रूप से डॉ ज्ञानदेव प्रसाद तिवारी, डॉ प्रमोद कुमार तिवारी, डॉ अनुराग तिवारी, डॉ प्रियंवादा, डॉक्टर अभिषेक तिवारी, इंजीनियर राजदेव तिवारी, श्रीमती रामा तिवारी, प्रोफेसर त्रिलोकी नाथ उपाध्याय व डॉ विवेकानंद तिवारी के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।