अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय गंगा नहान महोत्सव सम्पन्न!
रात भर चले संगीत मुकाबले का हजारों स्रोताओं ने उठाया लुत्फ!
हिन्दी रोजाना
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: जिले के माँझी नगर पंचायत के बलिया मोड़ स्थित मैदान में रविवार की रात अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय गंगा नहान महोत्सव सम्पन्न हो गया। रविवार की रात आयोजित दो दलीय संगीत मुकाबले का विधिवत उदघाटन संत रामप्रिय दास जी महाराज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा नहान महोत्सव की महत्ता की चर्चा की।
समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि माँझी के रामघाट को जलमार्ग के माध्यम से राष्ट्रीय पहचान स्थापित की जाएगी। सारण निकाय के पूर्व प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने अपने सम्बोधन में आयोजक सोशल ग्रुप को जरूरत मन्द लोगों की सहायता तथा समाजसेवा के मामले में अद्वितीय बतलाया। जन सुराज के नेता मुन्ना सिंह भवानी ने भोजपुरी में अश्लीलता समाप्त करने के लिए गायकों तथा श्रोताओं को आगे आने की अपील की। सारण जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सोशल मीडिया ग्रुप को सामाजिक समरसता का मिशाल बताया। इस अवसर पर आयोजित द्विदलीय संगीत मुकाबले में गायक अरविन्द सिंह अभियन्ता तथा बुड्ढा सिंह ब्यास ने अपनी गायकी का जबरदस्त धमाल मचाया।
रात भर चले संगीत मुकाबले का हजारों स्रोताओं ने लुत्फ उठाया। इससे पहले गायक उदय नारायण सिंह ने गंगा स्नान की महिमा की चर्चा की तथा गंगा गीत गाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। उधर 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम के समापन के मौके पर गायक राजेश कुमार यादव तथा सुनील कुमार सिंह ने आरती भजन व सोहर से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह में मुखिया मुन्ना साह, पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज, भाजपा नेता शिवाजी सिंह, अमरजीत सिंह, मनोज प्रसाद, बबलू शर्मा विक्की सावन, जदयू नेता निरंजन सिंह, डॉ बिनोद सिंह, डॉ अमित तिवारी के अलावा समाजसेवी ललित तिवारी, रंजन शर्मा, मुकेश सिंह, मनीष सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय, मयंक कुमार ओझा, पिन्टु सिंह, मुन्ना कुमार, कंचन पाण्डेय तथा अंकित कुमार समेत बड़ी संख्या में दर्शक व श्रोता आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया।