भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया पुतला दहन!
सासंद पर लगे आरोप को वापस लेने उठी मांग!
संवाददाता मनोज सिंह
सारण (बिहार): महराजगंज के सांसद पर बनियापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज माँझी में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय माँझी बाजार से नारे लगाते हुए माँझी चट्टी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सांसद पर दर्ज हुए प्राथमिकी को वापस लेने तथा मुख्यमंत्री तथा लालू यादव के होश में आओ, सनातनी सरकार होश में आओ तथा सनातनी सरकार इस्तीफा दो, सहित कई नारे भी लगा रहे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार के आदेश पर सांसद के विरुद्ध बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर डराना चाहती है। सरकार के इस कारनामे से ना तो सांसद डरने वाले है ना ही कोई कार्यकर्ता डरने वाले है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होंनी चाहिए।
उक्त मौके पर माँझी मंडल अध्यक्ष बबलू शर्मा, त्रिलोकीनाथ सिंह, रामाशंकर मिश्र, हेम नारायण सिंह, प्रो शिवाजी सिंह, अमरनाथ तिवारी, जनार्दन सिंह, प्यारे अंगद, मनोज प्रसाद, जय किशोर सिंह, हरीश तिवारी, प्रशांत ओझा, संजय सिंह, अमित सिंह, अनिल राम, चंदन साह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।