अमृत कलश में शहीदों व स्वतंत्रता सेनानी के घरों से किया गया मिट्टी समर्पण!
सारण (बिहार): भाजपा के द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम माँझी मध्य मंडल के अध्यक्ष बब्लू शर्मा के नेतृत्व में मांझी मध्य मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों से वीर शहीद, स्वतंत्रता सेनानी के घर जाकर अमृत कलश में शहीदों स्वतंत्रता सेनानी के घरों से मिट्टी समर्पण किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता शिवाजी सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह समाज, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सारण जिला अध्यक्ष प्यारे अंगद, मांझी मध्य मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह, मांझी मध्य मंडल महामंत्री निशांत राज सिंह, मांझी मध्य मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत ओझा, मांझी मध्य मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष चंदन कुमार साह, मांझी मध्य मंडल आईटी सेल सह मीडिया प्रभारी अंकित सिंह राणा एवं नवयुवक ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।