भलुंआ बुजुर्ग पंचायत के गांवों में भाजपा का मेरा देश मेरा माटी के तहत हुआ मिट्टी संग्रह!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल की ओर से मेरा देश मेरा माटी कार्यक्रम भलुंआ बुजुर्ग पंचायत के विभिन्न गांवों में आयोजित हुआ। इस दौरान अमृत कलश में भलुंआ बुजुर्ग व खानपुर गांव के ग्रामीणों से मिट्टी संग्रह किया गया। जिसकी अध्यक्षता मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विभूति नारायण तिवारी ने किया।
वहीं मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह अमृत कलश दिल्ली भेजा जायेगा। जहां अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त वाटिका में लगभग 75 हजार कलश देश के विभिन्न क्षेत्रों से भेजा जाएगा। जहां 75 हजार पौधे भी रोपित किए जाएंगे।
इस मौके पर भाजपा नेता व लहलादपुर मंडल के प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विभूति नारायण तिवारी, मांझी पश्चिमी मंडल प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, मंडल अध्यक्ष विभूति नारायण तिवारी, वीरेश कुमार मिश्रा, युवा मोर्चा नेता सुजीत कुमार सिंह, संजय तिवारी, मदन मोहन मिश्रा, भारत भूषण मिश्रा, विकेश मिश्रा, धीरज मिश्रा, दिनेश साह,भावनाथ मिश्रा, रामायण मिश्रा, मनीष कुमार मिश्रा, चंदन मिश्रा, अमरेश कुमार दुबे, चंपा देवी, सीता देवी, मनमोहन दुबे, कामेश्वर सिंह आदि अन्य लोग शामिल थे।