माँझी में भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ!
हिन्दी रोजाना
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के श्री राम दरबार सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में संगीतमय श्रीराम कथा के आयोजन के लिए आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कुंवर टोली, शनिचरा बाजार, माँझी से प्रारंभ होकर रामघाट, घाघरा नदी तक पहुँची, जहाँ विधिवत जलभराई की गई। इसके बाद श्रद्धालु पुनः श्रीराम दरबार मंदिर पहुँचे।
इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व पूज्य आचार्य श्री रविरंजन तेजस्वी जी ने किया। श्रद्धालु भक्तों ने मंगल गीत गाते हुए कलश यात्रा को भक्तिमय बना दिया।
4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होगी संगीतमय श्रीराम कथा
श्रीराम दरबार मंदिर परिसर में 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से 8 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।
13 अप्रैल को भंडारा एवं प्रसाद वितरण
कार्यक्रम के समापन पर 13 अप्रैल को विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी की उम्मीद है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।