बीजेपी मध्य मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक! शक्ति केंद्र व बूथ कमिटी पर हुई चर्चा!
हिन्दी रोजाना
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल कार्यसमिति की बैठक शिवकुमारी सिंह शिक्षण संस्थान चकिया में मांझी मध्य मंडल अध्यक्ष बब्लू शर्मा के अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम के विशेष आगामी बैठक शक्ति केंद्र, बूथ कमिटी बैठक के विषय में चर्चा हुई व मांझी मध्य मंडल निवर्तमान अध्यक्ष मनोज प्रसाद के घर पर असमाजिक तत्वों के द्वारा की गई हमला पर घोर निंदा की गई तथा पुलिस प्रशासन से अविलंब करवाई की मांग की गई।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर शांडिल्य, मांझी विधानसभा प्रभारी बिरेंद्र पांडेय, मांझी विधानसभा विस्तारक मिथलेश सिंह, सारण जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्यारे अंगद, भाजपा नेता शिवाजी सिंह, भाजपा नेता हेम नारायण सिंह,भाजपा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, भाजपा नेता अमरजीत सिंह,भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह समाज, भाजपा नेता सुजीत पूरी, मांझी मध्य मंडल महामंत्री निशांत राज सिंह, मांझी मध्य मंडल महामंत्री भरत मांझी, मंडल उपाध्यक्ष जर्नादन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सुमित यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष निर्मल पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत ओझा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष चंदन कुमार साह, आईटी सेल प्रभारी अंकित सिंह राणा, मंडल कोषाध्यक्ष संजय सिंह, रघुनाथ ओझा, सज्जी यादव,हरीश तिवारी, मांझी पूर्वी मंडल महामंत्री संजय सिंह,अमित भट्ट, राहुल, मांझी मध्य मंडल दिनेश्वर मिश्र,निर्मल कुशवाहा व अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहें।