सिवान में आयोजित तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने किया धमाल!
सिवान (बिहार): तरंग प्रतियोगिता अंडर 12 और अंडर 14 वर्ष के एज ग्रुप का खेल प्रतिस्पर्धा सिवान जिले के भीष्मपुर सीआरसी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवका टोला (भगवानपुर हाट) के खेल मैदान में आयोजित किया गया। खेल प्रतिभा में अव्वल राजकीयकृत मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान के छात्र-छात्राओं का रहा धमाल। मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान के 800 मीटर दौड़ में बालिका संवर्ग में रिंकी कुमारी प्रथम स्थान और बालक संवर्ग में सोनू कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर की दौड़ में निशा कुमारी बालिका संवर्ग में व भगत कुमार बालक संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर की रेस में अनु कुमारी प्रथम स्थान हासिल की तथा 60 मीटर की दौड़ में नेहा कुमारी बालिका संवर्ग में तथा रिजवान बालक संवर्ग में प्रथम स्थान पर है। लंबी कूद में भी गरिमा कुमारी बालिका संवर्ग में और रौनक कुमार बालक संवर्ग में प्रथम स्थान पर पहुंचे। शॉट पुट (गोला फेंक) में बालिका में कुसुम कुमारी व बालक में सूरज कुमार प्रथम स्थान बनाए।
भीष्मपुर सीआरसी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रखंड स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान के खेल प्रशिक्षक विनय प्रताप सिंह ने बताया ग्रामीण भारत असाधारण प्रतिभा से पटा हुआ है। जरूरत है उसे तलाशने और तराशने की। श्रीकांत सिंह ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के माध्यम से सरकार नवोदित प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर प्रतिभाओं को खोजने, पोषण करने और परिष्कृत करने का कार्यक्रम बनाया है। मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शुक्ला का कहना था कि खेल को सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर भविष्य और बेहतर जीविकोपार्जन से जोड़कर देखा जाना चाहिए।